लातेहार में नदी पार कर रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों का हमला, कई घायल; गंभीर सुदेश्वर साव की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

बरवाडीह अस्पताल में मरीजों को ले जाते परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार के खुरा गांव में मधुमक्खियों के झुंड ने नदी पार कर रहे ग्रामीणों पर अचानक हमला कर दिया. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

बरवाडीह(लातेहार). बरवाडीह थाना क्षेत्र के खुरा पंचायत अंतर्गत खुरा गांव में शनिवार की शाम मधुमक्खियों के झुंड ने नदी पार कर रहे ग्रामीणों पर अचानक हमला कर दिया. घटना खुरा गांव के शिव मंदिर के समीप नदी के उस पार हुई. मधुमक्खियों के हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. इस दौरान दिनेश प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, सुदेश्वर साव, रौशन गुप्ता, रितिक कुमार समेत कई लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

कई घायलों का अस्पताल में इलाज

सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. अस्पताल में तीन घायलों का इलाज चल रहा था, जबकि गंभीर रूप से घायल सुदेश्वर साव को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था. परिजन उन्हें लेकर अस्पताल गये.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपमा एक्का, डॉ. अमित कुमार सिंह, एएनएम, ड्रेसर समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों का इलाज किया.

ये भी पढ़ें: वाराणसी में मुठभेड़: UP ATS की कार्रवाई में चतरा का 30 लाख का इनामी TSPC सुप्रीमो बृजेश गंझू ढेर

अस्पताल पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष और ग्राम प्रधान

घटना की जानकारी मिलने पर बरवाडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद और खुरा ग्राम प्रधान सूरजमल प्रसाद अस्पताल पहुंचे. दोनों ने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली.

इलाज के दौरान सुदेश्वर साव की मौत

मधुमक्खियों के हमले में गंभीर रूप से घायल सुदेश्वर साव (लगभग 64 वर्ष) की मेदनी नगर में इलाज के दौरान मौत हो गयी. उनकी मौत की खबर से खुरा गांव में शोक का माहौल है.

स्थानीय मनिका विधायक सह झारखंड विधानसभा के सभापति रामचंद्र सिंह ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. विधायक ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस कठिन समय में धैर्य रखने की बात कही. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

ये भी पढ़ें: प्रेस क्लब रामगढ़ की नई कमिटी ने DC-SP से की मुलाकात, पत्रकारों की सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय पर हुई चर्चा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola