बालूमाथ: झाबर में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक, धूमधाम से मनाने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झाबर गांव में दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक में हर साल की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से पूजा मनाने का निर्णय लिया गया. पूजा के सफल आयोजन हेतु सर्वसम्मति से नई पूजा समिति का गठन किया गया है.

विज्ञापन

बालूमाथ: प्रखंड क्षेत्र के झाबर गांव में दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. पूजा के सफल आयोजन के लिए ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से पूजा समिति का गठन किया. समिति में मुरली प्रसाद को अध्यक्ष बनाया गया. वहीं रघुनंदन सोनी, सियानंदन प्रसाद और वासुदेव उरांव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी. लक्ष्मण कुमार को सचिव और अमित कुमार को उप सचिव चुना गया.

विज्ञापन

दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से

दिलीप तिवारी को कोषाध्यक्ष और विशाल तिवारी को भी कोषाध्यक्ष बनाया गया. इसके अलावा अवधेश सोनी, गजेंद्र हिमांशु, धीरज साहू और प्रवेश सोनी को समिति का सदस्य चुना गया. ग्रामीणों ने कहा कि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए समिति के सभी पदाधिकारी और ग्रामीण मिलकर काम करेंगे. बैठक में पूजा की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गयी. मौके पर गांव के कई ग्रामीण और समिति के सदस्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola