चंदवा : दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, रक्सी-जमीरा दुर्गा मंडल की नई कार्यसमिति का पुनर्गठन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रक्सी गांव में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर रक्सी-जमीरा दुर्गा मंडल की बैठक हुई. इस बैठक में नई कार्यसमिति का पुनर्गठन किया गया और पदाधिकारियों का चयन किया गया. दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर विभिन्न तैयारियों पर भी चर्चा हुई.

विज्ञापन

चंदवा: प्रखंड के रक्सी गांव स्थित सामुदायिक भवन परिसर में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर दुर्गा मंडल रक्सी-जमीरा की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सितमोहन मुंडा ने की. इस दौरान दुर्गा मंडल की नई कार्यसमिति का पुनर्गठन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से सितमोहन मुंडा को पुनः अध्यक्ष, मणिलाल यादव को सचिव और चंद्र किशन गिरि को कोषाध्यक्ष बनाया गया. वहीं रूपलाल प्रजापति को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी. धीरज प्रजापति, विनोद उरांव, बबलू प्रजापति, रघुनंदन प्रजापति, रविंद्र गोप और बालक यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया. वहीं अनिल यादव, रमेश यादव, बरन भोगता, डब्लू प्रजापति और बालक प्रजापति को उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी. उप कोषाध्यक्ष के पद पर शंकर उरांव, अवध प्रजापति, गोपाल प्रजापति और सुरेंद्र प्रजापति का चयन किया गया.

विज्ञापन

संरक्षक मंडल का भी गठन

बैठक में दुर्गा मंडल के संरक्षक मंडल का गठन भी किया गया. इसमें राजेंद्र महतो, यदु प्रजापति, कुशेश्वर यादव, विनोद महतो, रमेश प्रजापति, नागेश्वर यादव, महावीर प्रजापति, कृष्णा प्रसाद, मना प्रजापति, सूर्यनाथ सिंह, ब्रह्मदेव प्रजापति, सुरेश यादव, चरका यादव, मिथलेश प्रजापति, विजेश प्रजापति, पवन लाल, संतोष प्रजापति, संतोष सिन्हा, देवेंद्र प्रजापति और देवरत्न गिरि को शामिल किया गया.

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया. बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन को लेकर विभिन्न तैयारियों पर चर्चा की गयी. मौके पर मंडल के पदाधिकारी, सदस्य और कई ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola