Hindalco की चकला कोल माइंस में छह माह के आवासीय प्रशिक्षण का पहला बैच संपन्न, 26 युवाओं को मिला रोजगार

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड की चकला कोल माइंस ने छह महीने का इलेक्ट्रिशियन और फिटर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा किया. 40 उम्मीदवारों में से 26 को सफलतापूर्वक नौकरी मिली है.

विज्ञापन

चंदवा (लातेहार): Hindalco Industries Limited की चकला कोल माइंस के सीएसआर कार्यक्रम के तहत चल रहे छह महीने के आवासीय इलेक्ट्रिशियन और फिटर प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले बैच का समापन हो गया. प्रशिक्षण में चकला कोल परियोजना क्षेत्र के 40 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें 20 इलेक्ट्रिशियन और 20 फिटर ट्रेड के प्रशिक्षु थे. प्रशिक्षुओं के विदाई समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार की जेसीईसीईबी अधिकारी अंजली यादव मौजूद रहीं. उन्होंने प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र वितरित किया. साथ ही चयनित उम्मीदवारों को ऑफर लेटर सौंपे गये.

विज्ञापन

लोगों के लिए स्थायी आजीविका के अवसर

अंजली यादव ने हिंडाल्को की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बदलते औद्योगिक माहौल में युवाओं को बेहतर करियर के लिए अपने कौशल को लगातार विकसित करने की जरूरत है. प्रशिक्षित उम्मीदवारों को रोजगार मिलने से ग्रामीण युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ी है. साथ ही परियोजना क्षेत्र में महिलाओं और आदिवासी समुदाय के लोगों के लिए स्थायी आजीविका के अवसर भी तैयार हुए हैं.

ये भी पढ़ें: लातेहार: DC संदीप कुमार ने मॉडल डिग्री कॉलेज और पंचायत भवन का किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने और कर्मियों की अनुपस्थिति पर कार्रवाई के निर्देश

26 प्रशिक्षुओं को मिला रोजगार

अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 26 उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर मिले हैं. सभी 20 फिटर प्रशिक्षुओं का माइंडलैब्ज मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, अहमदाबाद में प्लेसमेंट हुआ है. वहीं इलेक्ट्रिशियन ट्रेड की छह महिला प्रशिक्षुओं को टाटा याजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, अहमदाबाद में रोजगार मिला है. चयनित उम्मीदवारों को फिलहाल 29,671 रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा. अधिकारियों के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 48.70 लाख रुपये का निवेश किया गया था.

ये भी पढ़ें: लातेहार : खनिज कानून संशोधन झारखंड के हित में नहीं, MMDR के खिलाफ में झामुमो का विरोध में एकदिवसीय धरना

अगले चरण में 40 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

हिंडाल्को के अधिकारियों ने कहा कि कंपनी भविष्य में भी कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय युवाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करती रहेगी. अगले चरण में 40 और युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा. इन्हें इलेक्ट्रिशियन और वेल्डर ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम झारखंड सरकार की झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम सोसाइटी के साथ हुए समझौता ज्ञापन के तहत शुरू किया गया था. रोजगार मिलने के बाद प्रशिक्षित अभ्यर्थियों में खुशी देखी गयी. कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारी और कई कर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola