लातेहार: काली मंदिर में मिट्टी पूजन और माता को निमंत्रण का कार्यक्रम संपन्न, सप्तमी को निकलेगी भव्य कलश यात्रा
उपस्थित समिति के लोग | Prabhat Khabar Network
लातेहार के काली मंदिर में आचार्य संतोष मिश्रा के सानिध्य में मिट्टी पूजन और माता को निमंत्रण का कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ. यह काली मंदिर पूजा समिति का 52वां अधिवेशन है, जिसके लिए सभी तैयारियां ज़ोरों पर हैं. सप्तमी के दिन भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी.
लातेहार: आचार्य संतोष मिश्रा के सानिध्य में शहर के काली मंदिर पूजा परिसर में मिट्टी पूजन और माता को निमंत्रण देने का कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ. पूजा समिति के सदस्यों ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर पूजा-अर्चना की. समिति के उपाध्यक्ष रितेश कुमार निक्कू ने बताया कि इस वर्ष काली मंदिर पूजा समिति का 52वां अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सप्तमी के दिन भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी. इसके साथ ही पूजा को लेकर अन्य तैयारियां भी पूरी की जा रही हैं.
प्रत्येक दिन शाम सात बजे से महाआरती का आयोजन
उन्होंने बताया कि एकम से लेकर दशमी तक प्रत्येक दिन शाम सात बजे से महाआरती का आयोजन किया जायेगा. महाआरती में श्रद्धालुओं के शामिल होने की अपील की गयी है. मिट्टी पूजन कार्यक्रम में कालीबाड़ी सेवा संस्थान के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद, सचिव गजेंद्र प्रसाद, काली मंदिर पूजा समिति के मुख्य संरक्षक डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह, अध्यक्ष जयकुमार सिंह, मुख्य यजमान भोला ठाकुर, कुमार सागर, मुकेश कुमार सोनी, प्रहलाद कुमार, नेहा साहू, वैभव कुमार, विशाल विश्वकर्मा, गणपति टेंट के संचालक पंकज साहू, दीपक मालाकार, नागमणि, विवेकानंद गुप्ता, धर्मेंद्र साहू, विजय प्रसाद, दिलीप प्रसाद, राजू गुप्ता, विकास प्रसाद और वेद प्रकाश समेत कई सदस्य मौजूद थे. सभी की सहभागिता से पूजा-अर्चना संपन्न हुई.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए