ePaper

एक्सचेंज से बैट्री चोरी मामले का खुलासा, एक गया जेल

Updated at : 09 Apr 2024 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
एक्सचेंज से बैट्री चोरी मामले का खुलासा, एक गया जेल

रविवार 31 मार्च की देर रात प्रखंड कार्यालय से सटे बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज कार्यालय से अज्ञात लोगों ने 25 पीस बैट्री की चोरी कर ली थी

विज्ञापन

प्रतिनिधि चंदवा. रविवार 31 मार्च की देर रात प्रखंड कार्यालय से सटे बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज कार्यालय से अज्ञात लोगों ने 25 पीस बैट्री की चोरी कर ली थी. इस मामले में स्थानीय पुलिस को सफलता मिली है. मामले का उद्भेदन कर लिया गया है. लातेहार एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ अरविंद कुमार के निर्देश में चंदवा पुलिस की टीम ने शहर से सटे कुसुमटोली इलाके में विशेष छापामारी अभियान चलाया. चोरी की घटना में संलिप्त आदित्य कुमार पिता विनोद प्रसाद जायसवाल (कुसूमटोली, चंदवा) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. आदित्य कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने बीएसएनएल एक्सचेंज कार्यालय से चोरी किये गये 25 बैटरी को भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना में प्रयुक्त ऑटो को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस की मानें, तो चोरी की घटना में कुछ अन्य चोर भी संलिप्त हैं. गिरफ्तार आदित्य की निशानदेही पर उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान जारी है. छापामारी अभियान में सअनि रामप्रसाद राम समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola