ePaper

नहाय-खाय संपन्न, सूर्य उपासना का चार दिनी महापर्व छठ शुरू

Updated at : 25 Oct 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
नहाय-खाय संपन्न, सूर्य उपासना का चार दिनी महापर्व छठ शुरू

नहाय-खाय संपन्न, सूर्य उपासना का चार दिनी महापर्व छठ शुरू

विज्ञापन

चंदवा़ शनिवार को नहाय-खाय के साथ सूर्य उपासना का चार दिनी महापर्व छठ शुरू हो गया. छठ के मनोरम गीत शहर व गांव में गूंज रहे हैं. हर ओर भक्तिमय माहौल लग रहा है. बाजार की रौनक छायी है. श्रद्धालु पूजा की तैयारी के लिए सामग्री जुटाने में लगे हैं. कई छठ पूजा समिति भी व्रतियों व श्रद्धालुओं के सेवार्थ हर संभव प्रयास में लगी है. शनिवार को व्रतियों ने स्नान-ध्यान के बाद शुद्ध घी से बनी कद्दू की सब्जी, चना दाल व अरवा चावल का भोग लगाया, प्रसाद ग्रहण किया. इस दौरान पवित्रता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है. रविवार की शाम व्रती खरना करेंगे. खीर का महाप्रसाद ग्रहण करेंगे. यहां से 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होगा. सोमवार को विधि-विधान से पूजा के बाद अस्ताचल भगवान सूर्य को अर्घ दिया जायेगा. मंगलवार की सुबह उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ देकर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे. महापर्व को लेकर देवनद छठ घाट, भुसाड़ नदी छठ घाट के अलावे चकला, नगर, हुटाप, आन, रामपुर, लुकूइयां गांव समेत अन्य गांव के नदी व जल स्रोतों को साफ-सफाई कर घाट निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है. स्वयंसेवी संगठन भी तत्पर है. पूजन सामग्री व फल की बिक्री जोरों पर है. दुर्गा मंडल बुधबाजार के बैनर तले स्व. किरण प्रसाद साहू की स्मृति में लागत मूल्य पर फल की बिक्री को लेकर यूनियन बैंक के समीप रविवार को स्टॉल लगाया जायेगा. विधि- व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर सीओ सुमित कुमार झा, बीडीओ चंदन प्रसाद, पुलिस निरीक्षक रणधीर कुमार सदल-बल लगे हैं. सभी चौक-चौराहे पर जाम से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गयी है. महापर्व के दिन बड़े वाहनों की शहर में नो इंट्री की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola