बरवाडीह-चिरमिरी रेल लाइन परियोजना की मिल चुकी है स्वीकृति, इसी वर्ष शुरू होगा काम : सांसद

Updated:
विज्ञापन
बरवाडीह-चिरमिरी रेल लाइन परियोजना की मिल चुकी है स्वीकृति, इसी वर्ष शुरू होगा काम : सांसद

बरवाडीह-चिरमिरी रेल लाइन परियोजना की मिल चुकी है स्वीकृति, इसी वर्ष शुरू होगा काम : सांसद

विज्ञापन

बेतला़ चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि दशकों से लंबित बरवाडीह-चिरमिरी रेल लाइन परियोजना का काम इस वर्ष के मध्य तक शुरू हो जायेगा. सोमवार को बेतला के कुटमू चौक पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी है और वर्तमान में यह नीति आयोग की अनुमति के लिए भेजी गयी है. रेल मंत्रालय ने इसके लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली है. मुंबई-कोलकाता की दूरी होगी कम : सांसद ने कहा कि उन्होंने इस मामले को लोकसभा में प्रमुखता से उठाया था, जिस पर प्रधानमंत्री ने भी संज्ञान लिया है. यह रेल लाइन झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और बिहार के पिछड़े क्षेत्रों के लिए मील का पत्थर साबित होगी. इससे कोलकाता से मुंबई के बीच रेल दूरी कम हो जायेगी, जिससे समय और माल ढुलाई लागत में भारी बचत होगी. उन्होंने केचकी में रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव का मुद्दा उठाने की बात भी कही. अधूरे सड़क पर टोल टैक्स वसूलना गलत : सांसद ने एनएच-39 बाइपास सड़क पर दुबियाखाड़-जोरकट टोल प्लाजा की शुरुआत को अनुचित बताया. उन्होंने कहा कि प्रावधान के अनुसार जब तक 90 प्रतिशत काम पूरा न हो, टैक्स वसूली गलत है. इस मामले से एनएचएआइ के चेयरमैन को अवगत कराया जायेगा और इस पर रोक लगाने की मांग की जायेगी. मौके पर उन्होंने क्षेत्र की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का भरोसा दिया.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola