ePaper

बालक वर्ग में पैरा व बालिका वर्ग में बढ़नीया की टीम रही विजेता

Updated at : 25 Oct 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
बालक वर्ग में पैरा व बालिका वर्ग में बढ़नीया की टीम रही विजेता

बालक वर्ग में पैरा व बालिका वर्ग में बढ़नीया की टीम रही विजेता

विज्ञापन

बरवाडीह़ प्रखंड के पैरा खेल मैदान में दो अक्तूबर से चल रहे बालक-बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न हो गया़ फाइनल मैच बिरसा स्पोर्ट्स क्लब पैरा और मनिका के बीच खेला गया. जबकि बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला मेदनीनगर और बढ़नीया के बीच खेला गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि यूथ कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक विजय बहादुर सिंह व भाकपा माले के जिला सचिव बिरजू राम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया. बालक वर्ग में बिरसा स्पोर्ट्स क्लब पैरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मनिका को 3-1 से हराकर विजयी हुई. वहीं, बालिका वर्ग में बढ़नीया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेदनीनगर से दो गोल से विजयी हुई. मेदनीनगर एक भी गोल नहीं कर पायी. मौके पर सभी अतिथियों ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इस मौके पर विजय बहादुर सिंह ने कहा कि हमारे क्षेत्र के खिलाड़ी आज राज्य के विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए इस प्रकार के स्थानीय खेल का आयोजन बेहद महत्वपूर्ण है. मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि रविंद्र राम, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, समाजसेवी अनिल सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष रवि कुमार सिंह, सचिव प्रदीप सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह, राजेश यादव व अशर्फी यादव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola