मुआवजे की मांग को लेकर 20 घंटे तक बालूमाथ-खलारी पथ रहा जाम

Updated:
विज्ञापन
मुआवजे की मांग को लेकर 20 घंटे तक बालूमाथ-खलारी पथ रहा जाम

मुआवजे की मांग को लेकर 20 घंटे तक बालूमाथ-खलारी पथ रहा जाम

विज्ञापन

बालूमाथ़ बालूमाथ-खलारी मुख्य पथ पर बहेरा ग्राम के समीप शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. दुर्घटना में दो युवकों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को लगभग 20 घंटे तक जाम रखा. रविवार को प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और कंपनी प्रबंधन के बीच हुई लंबी वार्ता के बाद साढ़े नौ लाख रुपये मुआवजे पर सहमति बनी, इसके बाद जाम हटाया गया. साढ़े नौ लाख मुआवजे पर बनी सहमति : हादसे में तेतरियाखांड़ निवासी कामेश उरांव और बिजेंद्र उरांव की मौत हो गयी थी, जो कोयला उत्खनन कंपनी पीएनएमएल में कार्यरत थे. वार्ता के दौरान विधायक प्रकाश राम, एसडीपीओ विनोद रवानी, बीडीओ सोमा उरांव और थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार मौजूद थे. सीसीएल तेतरियाखांड़ जीएम मनीष कुमार, पीएनएमएल के विपिन मिश्रा और ट्रक मालिक गंगेश्वर यादव के बीच हुई वार्ता में तय हुआ कि सीसीएल व उत्खनन कंपनी साढ़े तीन-तीन लाख और ट्रक मालिक ढाई लाख रुपये (कुल 9.50 लाख) का मुआवजा परिजनों को देंगे. फोन नहीं उठाने पर सीओ पर बरसे विधायक : जाम के दौरान बालूमाथ सीओ बालेश्वर राम की अनुपस्थिति और सुस्त रवैये पर विधायक प्रकाश राम का पारा चढ़ गया. विधायक ने सीओ को मौके पर ही जमकर फटकार लगाते हुए कहा, जब आपको कॉल किया जाता है, तो आप फोन नहीं उठाते. यहां रात भर से ग्रामीण परेशान हैं, अपनी कार्यशैली में सुधार लाइये. विधायक ने स्पष्ट किया कि अधिकारियों की संवेदनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती रही : जाम स्थल पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सब-इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, अमित कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था. मौके पर बसिया मुखिया विमला देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश भोक्ता, विधायक प्रतिनिधि संजय यादव, शैलेश सिंह, कृष्णा यादव, रोशन यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. मुआवजा राशि की घोषणा और प्रशासनिक आश्वासन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया इसके बाद यातायात बहाल हुआ.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola