आयुषी जायसवाल पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की टॉपर

Updated:
विज्ञापन
आयुषी जायसवाल पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की टॉपर

आयुषी जायसवाल पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की टॉपर

विज्ञापन

लातेहार. सीबीएसइ दसवीं का परिणाम जारी कर दिया गया है. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में इस वर्ष 59 विद्यार्थियाें ने दसवी की परीक्षा दी थी. आयुषी जायसवाल ने 96.6 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में टॉप रही है. जबकि राखी कुमारी ने 92.8 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा, अलतमस सबा ने 92.6 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा, निष्ठा रानी ने 91.8 प्रतिशत अंक लाकर चौथा तथा दिव्यम राज ने 88.4 प्रतिशत अंक लाकर पांचवा स्थान प्राप्त किया है. विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यालय का परीक्षा परिणाम बेहतर बताया है. उन्होंने सभी विद्यार्थियाें के उज्जवल भविष्य की कामना की है. एसओइ विद्यालय का टॉपर रहा करण कुमार

लातेहार. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया. जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है. इस वर्ष विद्यालय के छात्र करण कुमार पिता शत्रुध्न कुमार गुप्ता ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर होने का गौरव हासिल किया है. वहीं प्रीतम कुमार गुप्ता 91.5 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा, उज्जवल कुमार सोनी 90.4 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा, अभिषेक कुमार राणा ने 85.6 प्रतिशत अंक लाकर चौथा तथा हर्ष कुमार ने 85.4 प्रतिशत अंक लाकर पाचवां स्थान प्राप्त किया है. इस वर्ष विद्यालय से कुल 103 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. विद्यालय की प्राचार्य तृप्ति भारती एवं वरीय शिक्षक नरेंद्र कुमार पांडेय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. उन्होंने कहा कि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो सकी है. विद्यालय परिवार ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola