युवा संगम कार्यक्रम के लिए आयुष का हुआ चयन
Author Shailesh ambashtha
Updated:
विज्ञापन

युवा संगम कार्यक्रम के लिए आयुष का हुआ चयन
विज्ञापन
लातेहार. भारत सरकार के शिक्षा, पर्यटन तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत युवा संगम कार्यक्रम के लिए बनवारी साहू महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवक आयुष चौधरी का चयन हुआ है. यह कार्यक्रम 25 मई से तीन जून तक मध्य प्रदेश के आइआइटी इंदौर में आयोजित होगा. आयुष के चयन की सूचना मिलते ही महाविद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है. प्राचार्य डॉ पीके तिवारी ने उसे शुभकामना देते हुए कहा कि यह पूरे कॉलेज व जिले के लिए गर्व की बात है. वहीं, कॉलेज की सचिव अंजू गुप्ता ने आयुष को मेधावी बताते हुए उसकी इस उपलब्धि की सराहना की. एनएसएस के जिला नोडल कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी. इस उपलब्धि पर कॉलेज के कई प्राध्यापकों व कर्मियों ने भी आयुष को बधाई दी है. शशि पन्ना बंगाल और ओडिश के कांग्रेस प्रभारी नियुक्त
लातेहार. आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ विक्रांत भुरियां ने जिले के महुआडांड़ निवासी शशि पन्ना को पश्चिम बंगाल के अलावा ओडिश राज्य का आदिवासी कांग्रेस का अतिरिक्त प्रभारी नियुक्त किया है. शशि पन्ना ने मनोनयन पत्र प्राप्त होने के बाद कहा कि यह जिम्मेवारी संगठनात्मक दायित्व नहीं बल्कि आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान, पहचान और संवैधानिक हक की लड़ाई को और मजबूती देने का अवसर है. उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










