हौसलों की उड़ान: ऑटो चालक के बेटे विकास का भारतीय वायुसेना में चयन

Updated:
विज्ञापन
हौसलों की उड़ान: ऑटो चालक के बेटे विकास का भारतीय वायुसेना में चयन

हौसलों की उड़ान: ऑटो चालक के बेटे विकास का भारतीय वायुसेना में चयन

विज्ञापन

बालूमाथ़ प्रखंड के डेंबू गांव निवासी विकास कुमार यादव ने साबित कर दिया है कि यदि इरादे मजबूत हों, तो गरीबी और सीमित साधन सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकते. डेंबू गांव के एक साधारण ऑटो चालक गनु यादव के पुत्र विकास का चयन भारतीय वायुसेना (IAF) में हुआ है. इस खबर के बाद से पूरे इलाके में हर्ष का माहौल है और लोग इसे जिले के लिए गौरव की बात मान रहे हैं. विकास की शैक्षणिक यात्रा संघर्ष और समर्पण की मिसाल है. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नेशनल पब्लिक स्कूल, हजारीबाग से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की. वर्तमान में वे संत कोलंबस कॉलेज, हजारीबाग से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने वायुसेना की परीक्षा में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. विकास के पिता गनु यादव ऑटो चलाकर परिवार की जीविका चलाते हैं. आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने कभी विकास की पढ़ाई में बाधा नहीं आने दी. वहींए उनकी माता मंजू देवी ने गृहिणी के रूप में घर संभालते हुए हमेशा बेटे का मनोबल ऊंचा रखा. अपनी सफलता का श्रेय विकास ने माता-पिता के त्याग और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन को दिया है. उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही उनकी सफलता क�� कुंजी है. विकास की इस उपलब्धि पर प्रखंड वासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. उनकी यह सफलता लातेहार जिले के उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अभावों के बीच बड़े सपने देखते हैं. प्रखंड वासियों ने उनके परिवार को बधाई दी और विकास के उज्जवल भविष्य की कामना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola