खत्म तरावीह पर कुरआन की तिलावत सुन भावुक हुए अकीदतमंद

Updated:
विज्ञापन
खत्म तरावीह पर कुरआन की तिलावत सुन भावुक हुए अकीदतमंद

खत्म तरावीह पर कुरआन की तिलावत सुन भावुक हुए अकीदतमंद

विज्ञापन

लातेहार ़ शहर के डुरूवा स्थित नूरी जामा मस्जिद में पवित्र माह-ए-रमजान के उपलक्ष्य में ””””खत्म तरावीह”””” का कार्यक्रम अकीदत और एहतराम के साथ संपन्न हुआ. इस रूहानी मौके पर काफी संख्या में नमाजियों ने हिस्सा लेकर कुरआन-ए-करीम की तिलावत सुनी. हाफिज मुनीर साहब ने पूरे रमजान के दौरान सुरीले और खूबसूरत अंदाज में मुकम्मल कुरआन सुनाया, जिसे नमाजियों ने पूरी तवज्जो के साथ सुना. समाज को दिया अमन का पैगाम : इस अवसर पर हजरत कारी जियाउद्दीन शमसी, मौलाना जमाल और मस्जिद के इमाम हकीम साहब ने विस्तार से तकरीर की. उलेमाओं ने रमजान की फजीलत बताते हुए कहा कि यह महीना आत्मशुद्धि और नेकियों की राह पर चलने का संदेश देता है. उन्होंने कुरआन की अहमियत पर जोर देते हुए लोगों को आपसी भाईचारा और समाज में अमन-चैन कायम रखने की नसीहत दी. उलेमाओं ने कहा कि इबादत के साथ-साथ इंसानियत की सेवा ही सच्चा मजहब है. मुल्क की तरक्की के लिए मांगी दुआ : कार्यक्रम के समापन पर मुल्क में खुशहाली, तरक्की और पूरी उम्मत की भलाई के लिए विशेष दुआ की गयी. दुआ के दौरान माहौल बेहद गमगीन और रूहानी रहा. इस मौके पर कमेटी के सदर आफताब आलम, सेक्रेटरी अख्तर हुसैन, नाइफ सदर रब्बानी हुसैन, नाइफ सेक्रेटरी मारूफ अंसारी, मुस्लिम अंसारी, अलीम अंसारी, याकूब अली समेत काफी संख्या में रोजेदार मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola