गैस आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं से संयम बरतने की अपील

Updated:
विज्ञापन
गैस आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं से संयम बरतने की अपील

गैस आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं से संयम बरतने की अपील

विज्ञापन

चंदवा़ खाड़ी देशों में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच देश में गैस ईंधन की उपलब्धता को लेकर उपभोक्ताओं के बीच संशय की स्थिति बनी हुई है. आशंका के चलते कई उपभोक्ता जरूरत से अधिक गैस जमा करने की कोशिश में जुट गये हैं. जिससे अचानक मांग बढ़ गयी है. इससे आपूर्ति पर दबाव की स्थिति बनी है. इसी मामले में श्रीराम भारत गैस ग्रामीण वितरण एजेंसी के प्रो अमित कुमार ने उपभोक्ताओं से संयम बरतने की अपील की है. उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों से गैस की आपूर्ति सामान्य स्तर पर नहीं हो पा रही है, जिससे हल्की परेशानी जरूर हो रही है पर घबराने की जरूरत नहीं है. सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि चंदवा क्षेत्र ग्रामीण होने के कारण एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरे सिलेंडर की आपूर्ति के लिए 45 दिनों का अंतराल निर्धारित है. उन्होंने उपभोक्ताओं से इस नियम का पालन करने और अनावश्यक रूप से गैस का भंडारण नहीं करने की अपील की है, ताकि सभी तक समान रूप से गैस पहुंच सके. वाहन जांच अभियान चलाया

लातेहार. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल द्वारा ऑनलाइन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 80 वाहनों से एक लाख 4500 रुपये का चालान काटा गया. श्री मंडल ने कहा कि सड़क दुर्घटना की रोकथाम को लेकर वाहन जांच अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola