सासंग आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा संपन्न

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
सासंग आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा संपन्न

सासंग आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, चंदवा की वार्षिक आमसभा शुक्रवार को सासंग गांव में संपन्न हुई.

विज्ञापन

चंदवा. सासंग आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, चंदवा की वार्षिक आमसभा शुक्रवार को सासंग गांव में संपन्न हुई. मुख्य अतिथि चंदवा पश्चिमी जिला परिषद सदस्य सरोज देवी, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक प्रबंधक व पांच पंचायत के मुखिया ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की. आमसभा में वर्ष 2024-25 की विस्तृत वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी. रिपोर्ट में बताया गया कि सीएलएफ को इस वर्ष कुल 8,99,700 का शुद्ध लाभ हुआ है. आगामी वित्तीय वर्ष की योजना में इस लाभ को दोगुना करने पर विशेष रूप से जोर दिया गया. उच्च प्रदर्शन करनेवाले ग्राम संगठनों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. आयोजन में जेंडर सीआरपी द्वारा प्रस्तुत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया. अंत में आगामी वर्ष के लक्ष्यों को हासिल करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ. मौके पर मुखिया पुष्पा देवी, अनीता भगत, रमेश उरांव, जेएसएलपीएस के सुरेंद्र कुमार, मुजिबुल आरफीन, प्रशांत कुमार, पूनम देवी, चुनौती लकड़ा समेत बड़ी संख्या में समूह की दीदियां व अन्य महिलाएं मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola