मां वन शक्ति मंदिर का वार्षिकोत्सव, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Updated:
विज्ञापन
मां वन शक्ति मंदिर का वार्षिकोत्सव, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

मां वन शक्ति मंदिर का वार्षिकोत्सव, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

विज्ञापन

लातेहार. एनएच-75 पर रूद मूर्तिया गांव स्थित मां वन शक्ति मंदिर में रविवार को मेसर्स मां चिंतपुर्णी इंटरप्राइजेज ने 10वां वार्षिकोत्सव मनाया. इस अवसर पर भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें लातेहार, चंदवा और आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों ने माता का प्रसाद ग्रहण किया.भंडारा का शुभारंभ लातेहार विधायक प्रकाश राम ने किया और प्रसाद वितरित किया. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सामाजिक सौहार्द बढ़ाते हैं और सभी वर्ग के लोग इसमें सम्मिलित होकर श्रद्धा भाव का अनुभव करते हैं. मुख्य यजमान मेसर्स मां चिंतपुर्णी इंटरप्राइजेज के सुरेंद्र प्रसाद सिंह और लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि पिछले नौ वर्षों से यह आयोजन लगातार किया जा रहा है और इस वर्ष 10वां वर्ष पूरे होने पर विशेष रूप से भंडारा आयोजित किया गया. आयोजन से पहले नौ कन्याओं का पूजन कर पूजा-अर्चना की गयी. मौके पर महेश सिंह, पंकज तिवारी, अमरजीत सिंह, बंशी यादव, आशा देवी, ध्रुव कुमार पांडेय, महेंद्र प्रसाद सिंह, लाल बिहारी प्रसाद, नवीन कुमार सिंह, विपिन ठाकुर, रंजीत कुमार, गौरव दास, मनीष दास, अनिल प्रसाद, मुकेश प्रसाद, राजन प्रसाद, संजय प्रसाद और सुधीर प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे. भंडारे के माध्यम से धार्मिक एकता और समाज में भाईचारे का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया गया,

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola