फर्जी ग्राम सभा से आंगनबाड़ी सेविका का चयन का हुआ खुलासा

पंचायत समिति की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
पंचायत समिति की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा तसवीर-17 लेट-1 उपस्थित अधिकारी बरवाडीह. प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक मे पूर्व में लिये गये निर्णय पर कार्रवाई का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर किया गया. बैठक में खाद्य आपूर्ति, मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला बाल विकास विभाग समेत कई विभागों द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति पर गहनता से चर्चा हुई. मौके पर प्रमुख सुशीला देवी ने प्रखंड के लात पंचायत के बेरे गांव मे आंगनबाड़ी सेविका चयन प्रक्रिया में सवाल खड़ा करते हुए कहा कि फर्जी ग्राम सभा के माध्यम से आंगनबाड़ी सेविका का चयन हुआ है. बताया कि ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों का फर्जी हस्ताक्षर हुए हैं. जैसे पंचायत के मुखिया ईश्वरी देवी का फर्जी हस्ताक्षर, पोषक क्षेत्र के बाहर के लोगों का हस्ताक्षर, जगदीश सिंह जिसका हस्ताक्षर क्रम संख्या 36 पर दर्ज है, जोकि मृत व्यक्ति है. जिसे तत्काल प्रभाव से रद्द करने का प्रस्ताव लाया गया. बैठक में प्रखंड के दूसरे पंचायत के सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा. पसंस प्रवीण कुमार ने 15 वें वित्त आयोग से क्रियान्वित जल मिनार का अधिष्ठापन, मरम्मत से संबंधित आय और व्यय का ब्योरा उपलब्ध कराने की मांग किया. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज, उप प्रमुख बीरेंद्र जयसवाल, सभी पसंस, विधायक व सांसद प्रतिनिधि समेत अंचल व प्रखंड के बीपीओ, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




