अंत्यपरीक्षण के बाद युवक का शव पहुंचा गांव, घर में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
अंत्यपरीक्षण के बाद युवक का शव पहुंचा गांव, घर में मचा कोहराम

अंत्यपरीक्षण के बाद युवक का शव पहुंचा गांव, घर में मचा कोहराम

विज्ञापन

बारियातू़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इटके ग्राम के बड़का टोला निवासी स्व मुनेश्वर उरांव (26 वर्ष) की मौत सड़क दुर्घटना में सोमवार को हो गयी थी. मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को घर लाया गया. शव लाते ही परिजनों व ग्रामीणों के चित्कार से पूरा गांव गमगीन हो उठा. मृतक का अंतिम संस्कार दोपहर बाद स्थानीय मुक्ति धाम में किया गया. बताते चले कि बालूमाथ के टमटमटोला स्थित अली हार्डवेयर के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो (जेएच19ई-7388) ने उसकी बाइक में जोरदार धक्का मार दिया था. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी थी. मुनेश्वर उरांव अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था. उसके माता-पिता की मृत्यु पूर्व में हो चुकी है. वह फिलहाल अपने चाचा के साथ रहता था. ग्रामीणों ने बताया कि मुनेश्वर अपनी शादी की तैयारी में लगा था. घर निर्माण कार्य भी करा रहा था. इसी सिलसिले में वह बालूमाथ गया था. अचानक हुई इस घटना से उसकी बहन फुलकुमारी देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक की लहर है. बाइक से गिरकर महिला गंभीर, रिम्स रेफर

बालूमाथ़ रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर बालूमाथ थाना अंतर्गत टमटमटोला गांव के समीप मंगलवार को बाइक में साड़ी फंसने के बाद गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार परबी देवी पति लटन भुईयां (लावालौंग, चतरा) बालूमाथ से अपने पति के साथ बाइक से अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान टमटमटोला गांव के समीप बाइक में उसकी साड़ी फंस गयी. इससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ऑटो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. यहां डॉ अलीशा टोप्पो ने उसका प्राथमिक उपचार किया. महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola