ePaper

भाजपा जिला अध्यक्ष की रायशुमारी के बाद जिला अध्यक्ष पद पर चर्चा तेज

Updated at : 20 Dec 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा जिला अध्यक्ष की रायशुमारी के बाद जिला अध्यक्ष पद पर चर्चा तेज

भाजपा जिला अध्यक्ष की रायशुमारी के बाद जिला अध्यक्ष पद पर चर्चा तेज

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला भाजपा कार्यालय में गत 18 दिसंबर को भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी हुई जिसमें कई नाम पर जिले में काफी चर्चा है. भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री निलकंठ सिंह मुंडा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्यामनारायण दूबे व जिला चुनाव अधिकारी सह प्रदेश सदस्य रघुराज पांडेय की उपस्थिति में रायशुमारी हुई. रायशुमारी में जिले भर से 52 भाजपाइयों ने हिस्सा लिया. जिसमें सभी ने बंद लिफाफा में अपने-अपने तीन चहेते उम्मीदवार का नाम लिख कर दिया है. रायशुमारी के बाद जिला अध्यक्ष पद के लिए चर्चा तेज हो गयी है. भाजपा जिला अध्यक्ष की दौड़ में वर्तमान जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव, जिला महामंत्री वंशी यादव, जिला उपाध्यक्ष राकेश दूबे, संतोष यादव व संजय यादव समेत कई नाम शामिल हैं. लेकिन भाजपा सूत्रों की माने तो वर्तमान जिला अध्यक्ष पंकज सिंह सबकी पंसद बताये जा रहे हैं. इसका प्रमुख कारण यह भी माना जा रहा है कि श्री सिंह ने अपने कार्यकाल में सभी को एक साथ लेकर चलने का कार्य किया है. इसके अलावा प्रदेश के पदाधिकारियों की भी पहली पंसद श्री सिंह ही बताये जा रहे हैं. संगठन को एक सूत्र में बांध कर चलने की कुशलता के कारण लोकसभा के बाद विधानसभा में लातेहार जिला के एक विधानसभा क्षेत्र लातेहार से भाजपा के प्रत्याशी प्रकाश राम को जिताने में बेहतर कार्य किये हैं. हालांकि रायशुमारी के बाद जिला अध्यक्ष पद की घोषणा प्रदेश से की जानी है. रायशुमारी में लातेहार विधायक प्रकाश राम, पूर्व जिला अध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव, राजधानी प्रसाद यादव, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री इंद्रजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष रेणु देवी, उषा देवी, जिला मंत्री आशा देवी, जिला कोषाध्यक्ष विष्णुदेव प्रसाद गुप्ता, राजीव रंजन पांडेय, रामदेव सिंह, भानू सिन्हा, प्रिय रंजन प्रसाद, सुरेश सोनी, अनिल सिंह, पवन प्रसाद, सुभाष सिंह, मुंद्रिका सिंह, सुकन्या देवी, बाल गोविंद प्रसाद, सुरेश उरांव, पिंटू रजक, विवेक चंद्रवंशी, अखिलेश भोगता, गौरव दास, राजू दास, सोनू सिंह, राजबली भुईयां, बालेश्वर सिंह समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola