अधिवक्ता की पत्नी व विधायक के पीए की माता का निधन, शोक

Updated:
विज्ञापन
अधिवक्ता की पत्नी व विधायक के पीए की माता का निधन, शोक

अधिवक्ता की पत्नी व विधायक के पीए की माता का निधन, शोक

विज्ञापन

चंदवा़ कामतागढ़ की बहु सह अधिवक्ता लाल प्रदीप नाथ शाहदेव की पत्नी अमृता शाहदेव (65 वर्ष) तथा मनिका विधायक के निजी पीए आशीष सिन्हा की माता विद्या देवी (76 वर्ष) का निधन उनके आवास पर हो गया. दोनों पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहीं थी. सोमवार को स्व अमृता शाहदेव का अंतिम संस्कार भुसाड़ गांव स्थित मुक्तिधाम में किया गया. वहीं, विद्या देवी का अंतिम संस्कार देवनद तट स्थित मुक्तिधाम में किया गया. अमृता शाहदेव के पुत्र प्रतीक नाथ शाहदेव ने उन्हें मुखाग्नि दी. इधर, पीए आाशिष सिन्हा की माता विद्या देवी के निधन पर मनिका विधायक रामचंद्र सिंह सोमवार को चंदवा पहुंचे. पीड़ित परिवार को सांत्वना दी. अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए. दोनों के निधन पर समाज के लाल सदानंद नाथ शाहदेव, लाल प्रतुल नाथ शाहदेव, पंडित गोविंद वल्लभ मिश्र, उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, लाल कौशल नाथ शाहदेव, लाल प्रेरित नाथ शाहदेव, लाल अमित नाथ शाहदेव, हरिनंदन दुबे, संतोष सिंह, ब्रजेश पाठक, राजेश पाठक, दामोदर पाठक, अशोक सिंह जाडेजा, लाल धनंजय नाथ शाहदेव, लाल विक्रम नाथ शाहदेव, महेंद्र प्रसाद, इंदु भूषण पाठक, राम प्रवेश यादव, सुधीर प्रसाद, वाचस्पति शर्मा, अमित गुप्ता, राजेश चंद्र पांडेय, निर्मल भारती, सुरेंद्र वैद्य, सुमित कुमार, प्रेम शंकर भगत, राजेश प्रसाद, गौरव दुबे, कमलेश प्रसाद, मो इरफान, प्रमोद दुबे, सत्येंद्र यादव, असगर खान, हाजी फिरोज अहमद, शाहिद खान, मो अब्दाल, अयूब खान, मो शमशाद समेत दर्जनों प्रबुद्धजनों ने शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola