अधिवक्ता संघ ने किया अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को सम्मानित

Updated at : 16 Mar 2026 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ ने किया अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को सम्मानित

अधिवक्ता संघ ने किया अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को सम्मानित

विज्ञापन

लातेहार. नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश सिंह एवं उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता संतोष रंजन के सम्मान में जिला अधिवक्ता संघ भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान वरीय अधिवक्ता राजमणि प्रसाद, संघ के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव, अधिवक्ता वासुदेव पांडेय व प्रदीप कुमार उपाध्याय ने अध्यक्ष श्री सिंह व उपाध्यक्ष श्री रंजन को शॉल ओढ़ाने के बाद माला पहनाकर सम्मानित किया. मौके पर सभी अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को ढ़ेर सारी शुभकामना दी. वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने कहा कि जिला अधिवक्ता संघ भवन में जो स्नेह मिला उसे भुलाया नहीं जा सकता है. नगर पंचायत अधिवक्ताओं के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ी है. मौके पर अधिवक्ता मिथलेश सिन्हा, राजीव रंजन पांडेय, मिथलेश कुमार, सविता साहू के अलावा राजधानी प्रसाद यादव, लोजपा प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद गुप्ता, आलोक कुमार मंटू, रितेश कुमार, वंशी यादव, राकेश दुबे, मुकेश कुमार पांडेय, ध्रुव पांडेय, छाेटू राजा समेत कई अधिवक्ता उपस्थित थे. हाथी ने क्षतिग्रस्त किया घर, फसलों को किया बर्बाद

महुआडांड़. पलामू टाइगर रिज़र्व अंतर्गत महुआडांड़ और बरेसाड़ रेंज क्षेत्र में एक जंगली हाथी ने रविवार की रात जमकर उत्पात मचाया. हाथी के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, महुआडांड़ रेंज के मेढरुआ गांव निवासी कृष्णकांत यादव के घर को हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया. घर में रखे करीब पांच बोरा सरसों को हाथी ने खा लिया, जबकि रसोई घर में रखे सामान को भी तहस-नहस कर दिया. वहीं बरेसाड़ रेंज अंतर्गत चुहरा (गुरुटोला) गांव में रुदन लोहरा और केश्वर मुंडा के रबी फसल को भी हाथी ने रौंद कर बर्बाद कर दिया. इस संबंध में वनपाल कुंवर गंझु ने बताया कि क्षेत्र में जंगली हाथी का आवागमन हुआ है. उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि वन विभाग की टीम हाथी को जंगल की ओर भगाने का प्रयास कर रही है. वनपाल ने यह भी बताया कि हाथी द्वारा हुए नुकसान की कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रभावित लोगों को नियमानुसार मुआवजा दिया जायेगा.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola