आधार मोबाइल अपडेट कैंप आज से शुरू

Updated:
विज्ञापन
आधार मोबाइल अपडेट कैंप आज से शुरू

महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में लाभुकों का आधार मोबाइल अपडेट नहीं होने के कारण उन्हें लाभ लेने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि चंदवा. महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में लाभुकों का आधार मोबाइल अपडेट नहीं होने के कारण उन्हें लाभ लेने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. उक्त समस्या के निराकरण के लिए गुरुवार 22 से 30 मई तक सुबह से शाम पांच बजे तक प्रखंड के विभिन्न पंचायत में विशेष रूप से आधार मोबाइल अपडेट कैंप आयोजित किया जायेगा. अलोदिया पंचायत में उक्त कैंप गुरुवार 22 से 30 मई, बनहरदी पंचायत में 22 से 23 मई, बारी पंचायत में 24 से 25 मई, बरवाटोली पंचायत में दिनांक 22 से 23 मई, बोदा व चकला पंचायत में दिनांक 22 से 25 मई, चंदवा पूर्वी व पश्चिमी पंचायत में 22 से 30 मई, चेटर पंचायत में दिनांक 30 मई, डुमारो पंचायत में 26 से 27 मई, हुटाप पंचायत में 22 से 25 मई, जमीरा पंचायत में 28 से 29 मई, कामता पंचायत में 22 से 30 मई, लाधुप में 24 से 25 मई, मालहन में 26 से 28 मई, सासंग पंचायत में दिनांक 26 से 27 मई और सेरक पंचायत में 28 से 29 तक लगेगा.. बीडीओ चंदन प्रसाद ने ग्रामीणों से उक्त शिविर का लाभ उठाने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola