शुक्रवारीय हाट आ रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत

शुक्रवारीय हाट आ रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत
चंदवा. एनएच-99 स्थित चंदवा थाना अंतर्गत हिसरी पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान झरी उरांव पिता स्व बलकू उरांव (भुसाढ़, चंदवा) के रूप में की गयी. ग्रामीणों ने बताया कि झरी हिसरी गांव स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल लेकर शुक्रवारीय साप्ताहिक बाजार आने के लिए चंदवा की ओर से आ रहा था. जैसे ही वह पेट्रोल पंप से बाहर निकला. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा. घटना के बाद अज्ञात वाहन भाग निकला. तत्काल स्थानीय ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया. यहां डॉ तरुण जोश लकड़ा ने प्राथमिक उपचार किया. इसी दौरान यहां उसकी मौत हो गयी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




