दुकानदारों का प्रतिनिधि मंडल मिला विधायक से

Updated:
विज्ञापन
दुकानदारों का प्रतिनिधि मंडल मिला विधायक से

प्रखंड मुख्यालय के बाजार शेड में संचालित अस्थायी दुकानदारों का एक प्रतिनिधि मंडल विधायक रामचंद्र सिंह से उनके मंगरा स्थित आवास पर मुलाकात की.

विज्ञापन

बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय के बाजार शेड में संचालित अस्थायी दुकानदारों का एक प्रतिनिधि मंडल विधायक रामचंद्र सिंह से उनके मंगरा स्थित आवास पर मुलाकात की. इस दौरान दुकानदारों ने शेड में संचालित दुकानों को लेकर अंचल कार्यालय द्वारा जारी नोटिस सहित अन्य समस्याओं से विधायक को अवगत कराया. प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याएं रखते हुए बताया कि शेड में दुकान चलाकर वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं और किसी भी तरह की सख्त कार्रवाई से उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा. दुकानदारों की बातों को सुनने के बाद विधायक श्री सिंह ने बाजार समिति के सचिव एवं अनुमंडलीय पदाधिकारी से दूरभाष पर बात की और शेड में दुकान चलाकर जीवन-यापन करने वाले गरीब दुकानदारों के हितों का ख्याल रखने की अपील की. मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस प्रसाद गुप्ता, अनिल सिंह, शिवानंद तिवारी, वीरेंद्र ठाकुर, बजरंगी प्रसाद, कन्हाई प्रसाद, राहुल प्रसाद समेत कई दुकानदार उपस्थित थे. वार्षिकोत्सव पर भंडारा आज लातेहार. जिले के चंदवा प्रखंड के रूद मूर्तिया में अवस्थित वन शक्ति मंदिर का 10 वां वार्षिकोत्सव रविवार को मनाया जायेगा. वार्षिकोत्सव के मौके पर मेसर्स मां चिंता पूर्णी इंटरप्राइजेज द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया है. इंटरप्राइजेज के सुरेंद्र सिंह एंव लक्ष्मी प्रसाद ने लोगों से भंडारा में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola