सुनसान रही सड़कें, नहीं चले वाहन

Updated at : 30 May 2017 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
सुनसान रही सड़कें, नहीं चले वाहन

भाकपा माओवादी बंद असरदार लातेहार : भाकपा माओवादियों द्वारा आहूत एक दिवसीय बंद के दौरान 29 मई को राष्ट्रीय उच्च पथ पर यात्री बसों एवं भारी वाहनों का परिचालन नहीं हुआ. कुछ छोटे वाहनों का परिचालन होते देखा गया. यात्री बसों के नहीं चलने के कारण बस स्टैंड पर वीरानी पसरी रही. ग्रामीण क्षेत्रों से […]

विज्ञापन
भाकपा माओवादी बंद असरदार
लातेहार : भाकपा माओवादियों द्वारा आहूत एक दिवसीय बंद के दौरान 29 मई को राष्ट्रीय उच्च पथ पर यात्री बसों एवं भारी वाहनों का परिचालन नहीं हुआ. कुछ छोटे वाहनों का परिचालन होते देखा गया.
यात्री बसों के नहीं चलने के कारण बस स्टैंड पर वीरानी पसरी रही. ग्रामीण क्षेत्रों से जिला मुख्यालय तक चलने वाले छोटे वाहनों का परिचालन भी नहीं के बराबर हुआ. शहर के जुबली चौक, बाइपास, पुराना बस स्टैंड एवं माको मोड़ स्थित छोटे वाहनों के पड़ावों में भी वीरानी पसरी रही. समाहरणालय व प्रखंड सह अंचल कार्यालय समेत जिला मुख्यालय स्थित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय खुले थे, लेकिन अन्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़-भाड़ थी. शहर की दुकानें खुली थीं.
महुआडांड़. बंद के दौरान महुआडांड-नेतरहाट-रांची पथ में एक भी यात्री बसों का परिचालन नहीं हुआ. शहर की तकरीबन सभी दुकानें बंद थीं. बाजार में सन्नाटा पसरा था. पेट्रोल पंप बंद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola