25 जून तक मतदाताओं की होगी फोटोग्राफी

Updated at : 30 May 2017 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
25 जून तक मतदाताओं की होगी फोटोग्राफी

लातेहार : जिला निवार्चन पदाधिकारी सह उपायुक्त लातेहार के निर्देश पर लातेहार प्रखंड के कुल 132 बूथों में फोटाग्राफी की जायेगी. सहायक निवार्चक निबंधन सह प्रखंड विकास पदाधिकारी उत्तम प्रसाद ने फोटोग्राफी के लिए पंचायत व तिथि तय कर दी है. यह जानकारी पर्यवेक्षक अतुल कुमार ने दी. 29 मई से 25 जून तक मतदाताओं […]

विज्ञापन
लातेहार : जिला निवार्चन पदाधिकारी सह उपायुक्त लातेहार के निर्देश पर लातेहार प्रखंड के कुल 132 बूथों में फोटाग्राफी की जायेगी. सहायक निवार्चक निबंधन सह प्रखंड विकास पदाधिकारी उत्तम प्रसाद ने फोटोग्राफी के लिए पंचायत व तिथि तय कर दी है. यह जानकारी पर्यवेक्षक अतुल कुमार ने दी. 29 मई से 25 जून तक मतदाताओं की फोटोग्राफी करायी जायेगी.
डीही पंचायत में 29 व 30 मई, नेवाड़ी में 30 व 31 मई, आरागुंडी में 31 मई व एक जून, जालिम खुर्द में दो व तीन, पांडेयपूरा में तीन व चार, नगर पंचायत में पांच से आठ जून, इचाक में नौ, सासंग में दस, हेठ पोचरा में 11 व 12, शीशी में 13 जून, मोंगर में 14 व 15, भूसुर में 15 व 16, डेमू में 16 व 17, पेशरार में 17 व 18, परसही में 19, नावागढ़ में 21 व 22 जून, तरवाडीह में 22 व 23 जून व बेंदी पंचायत में 24 व 25 जून को फोटोग्राफी करायी जायेगी. फोटोग्राफी संध्या चार बजे तक की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola