डायन का आरोप लगा कर वृद्धा को पीटा
Updated at : 26 May 2017 10:07 AM (IST)
विज्ञापन

गारू (लातेहार) : गारू थाना क्षेत्र के महुआडाबर निवासी जगेसरी देवी (60) को डायन बताते हुए गांव के ही एक दंपती ने पिटाई कर दी. इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजनों ने उसे थाना पहुंचाया. गारू पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को इलाज के लिए गारू रेफरल अस्पताल में भरती कराया […]
विज्ञापन
गारू (लातेहार) : गारू थाना क्षेत्र के महुआडाबर निवासी जगेसरी देवी (60) को डायन बताते हुए गांव के ही एक दंपती ने पिटाई कर दी. इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजनों ने उसे थाना पहुंचाया. गारू पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को इलाज के लिए गारू रेफरल अस्पताल में भरती कराया है. थाना प्रभारी नागेंद्र प्रसाद सिन्हा ने बताया कि गुरुवार को सरहुल मनाया जा रहा था. इस दौरान गांव के अमरजीत भुईयां व पत्नी अनिता देवी, जगेसरी देवी के घर में घुस गये एवं लाठी -डंडे व पत्थर से उसे पीटने लगे. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




