एसपी ने खराब चापाकलों की मरम्मत करायी

Updated at : 19 May 2017 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
एसपी ने खराब चापाकलों की  मरम्मत करायी

बारेसांढ़ (लातेहार) : लातेहार जिले के एसपी धनंजय सिंह के निर्देशानुसार गारू प्रखंड के नक्सल प्रभावित सुदूरवर्ती गांव लाटू में एक वर्ष से खराब पड़े चापानलों की मरम्मत की गयी. गौरतलब है कि प्रभात खबर ने 14 मई को लाटू में चापानल खराब होने के कारण ग्रामीणों द्वारा कुएं का मटमैला पानी पीने की खबर […]

विज्ञापन
बारेसांढ़ (लातेहार) : लातेहार जिले के एसपी धनंजय सिंह के निर्देशानुसार गारू प्रखंड के नक्सल प्रभावित सुदूरवर्ती गांव लाटू में एक वर्ष से खराब पड़े चापानलों की मरम्मत की गयी.
गौरतलब है कि प्रभात खबर ने 14 मई को लाटू में चापानल खराब होने के कारण ग्रामीणों द्वारा कुएं का मटमैला पानी पीने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी. इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला के एसपी धनंजय सिंह ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत खराब पड़े चापानलों की मरम्मत करायी. इसके अलावा छिपादोहर थाना क्षेत्र के लात पंचायत के करमडीह, खांभीखास, नवरनागू, बेरे,आदि गांवों में खराब पड़े कई चापानलों की मरम्मत की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola