नेतरहाट के प्राचार्य की प्रतिमा का अनावरण

Updated at : 18 May 2017 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
नेतरहाट के प्राचार्य की प्रतिमा का अनावरण

लातेहार/नेतरहाट : नेतरहाट आवासीय विद्यालय परिसर में विद्यालय के प्रथम प्राचार्य चार्ल्स जेम्स नेपियर तथा द्वितीय प्राचार्य जीवन नाथ की प्रतिमा का अनावरण किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व कुलपति प्रो डाॅ केके नाग उपस्थित थे. बुधवार सुबह नौ बजे डाॅ ओम प्रकाश द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच दोनों प्रतिमाओं का […]

विज्ञापन
लातेहार/नेतरहाट : नेतरहाट आवासीय विद्यालय परिसर में विद्यालय के प्रथम प्राचार्य चार्ल्स जेम्स नेपियर तथा द्वितीय प्राचार्य जीवन नाथ की प्रतिमा का अनावरण किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व कुलपति प्रो डाॅ केके नाग उपस्थित थे. बुधवार सुबह नौ बजे डाॅ ओम प्रकाश द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच दोनों प्रतिमाओं का अनावरण किया गया. इसके पूर्व इस अवसर पर आयोजित सम्मेलन में प्राचार्य ने अतिथियों को शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट की.
अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य विंध्याचल पांडेय ने विद्यालय के प्रथम प्राचार्य के जीवनी पर प्रकाश डाला तथा विद्यालय की परंपराओं की चर्चा करते हुए उसके अनुपालन पर बल दिया. मुख्य अतिथि डाॅ नाग ने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए नेपियर साहब की कर्तव्यनिष्ठा अनुशासनप्रिय एवं समयबद्ध बताया. उन्होंने छात्रों के प्रति स्नेह जैसे गुणों की चर्चा की एवं छात्रों को हमेशा खुश रहने तथा दूसरों को हमेशा खुश रखने की सलाह दी.
कार्यक्रम के अध्यक्ष अक्ष्यवर नाथ मिश्र ने नेपियर के कई संस्मरण सुनाये. कार्यक्रम का संचालन डाॅ मंयक भार्गव ने किया. इस अवसर पर प्रतिमाओं के शिल्पकार भूतपूर्व आचार्य राजेंद्र प्रसाद गुप्त, उप प्राचार्य अंशुमन चटर्जी, पूर्व कला शिक्षक राजेंद्र प्रसाद गुप्त समेत विद्यालय के कई शिक्षक व छात्र उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola