प्रसव किसी भी महिला के जीवन-मरण का विषय

Updated at : 18 May 2017 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
प्रसव किसी भी महिला के जीवन-मरण का विषय

चंदवा़ : समाजिक सेवा दायित्व के तहत बुधवार को स्थानीय साई नर्सिंग होम द्वारा वनहर्दी पंचायत के उप्रावि में नि:शुल्क महिला स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. 110 ग्रामीण महिलाओं का स्वास्थ्य परिक्षण कर मुफ्त दवा दी गयी. मुखिया कलिया देवी ने शिविर का उदघाटन किया. स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ सरिता ने शिविर में […]

विज्ञापन
चंदवा़ : समाजिक सेवा दायित्व के तहत बुधवार को स्थानीय साई नर्सिंग होम द्वारा वनहर्दी पंचायत के उप्रावि में नि:शुल्क महिला स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. 110 ग्रामीण महिलाओं का स्वास्थ्य परिक्षण कर मुफ्त दवा दी गयी.
मुखिया कलिया देवी ने शिविर का उदघाटन किया. स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ सरिता ने शिविर में कहा कि प्रसव किसी भी महिला के लिए जीवन व मरण का विषय है. बेहतर मातृत्व लाभ के लिए महिलाओं को सावधानियां बरतनी पड़ती है.
उन्होंने गर्भावस्था में स्वस्थ बने रहने के लिए अच्छी तरह भोजन करने, पूरी नींद लेने, आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग करने, सफाई, बिना चिकित्सक के परामर्श के दवाइर्यों का इस्तेमाल नहीं करने, नशामुक्त रहने, डॉक्टरी जांच व सलाह के लिए नियमित रूप से डॉक्टर/ नर्स से मिलते रहने समेत कई आवश्यक बातें बतायी. उन्होंने महिलाओं को अपने घर के आसपास साफ-सफाई रखने की बात भी बतायी. स्त्री रोग के लक्षणों पर चर्चा की. ज्ञात हो कि उक्त नर्सिंग होम द्वारा प्रखंड के नौ पंचायतों में नि:शुल्क महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा चुका है.
इसमें बनहर्दी के अलावे बारी, हुटाप, माल्हन, बोदा, लोहरसी, जमीरा, चकला पंचायत में शिविर लगाया गया था. डाॅ सरिता ने बताया कि अब तक 1600 महिलाओं का स्वास्थ्य परिक्षण कर दवा दी गयी है. उक्त शिविर से गरीब महिलाएं लाभान्वित हो रहीं हैं. मौके पर कई ग्रामीण मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola