घर जलने से एक लाख रुपये की संपत्ति बरबाद

Updated at : 15 May 2017 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
घर जलने से एक लाख रुपये की संपत्ति बरबाद

चंदवा : प्रखंड के बनहरदी पंचायत निवासी कमलेश्वर भुइयां (पिता तिलका भुइयां) के घर में रविवार की दोपहर बाद आग लग गयी. ग्रामीणों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करना पड़ा. घंटो प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया. लेकिन इस दरम्यान कमलेश्वर का घर पुरी तरह जल गया था. उसके घर से […]

विज्ञापन
चंदवा : प्रखंड के बनहरदी पंचायत निवासी कमलेश्वर भुइयां (पिता तिलका भुइयां) के घर में रविवार की दोपहर बाद आग लग गयी. ग्रामीणों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करना पड़ा. घंटो प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया. लेकिन इस दरम्यान कमलेश्वर का घर पुरी तरह जल गया था. उसके घर से सटे विनोद भुइयां व लल्लु भुइयां के घर में भी आग से नुकसान पहुंचा है.
इस संबंध में घर के मालिक ने बताया कि सार्ट सर्किट से घर में आग लगी थी. अनाज, कपड़े, जेवर समेत करीब एक लाख रुपये की संपत्ति जल कर नष्ट हो गयी. बनहरदी मुखिया कलिया उरांव व वार्ड सदस्य बानेश्वर यादव सूचना के बाद पीड़ित परिवार का हाल जानने पहुंचे और ढ़ाढ़स बंधाया. उन्होंने परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने की बात कही. कमलेश्वर ने सीओ से भी मदद की गुहार लगायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola