स्वच्छता की जानकारी दी गयी

Updated at : 15 May 2017 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता की जानकारी दी गयी

चंदवा/बारियातू/हेरहंज. रविवार को भाजयुमो के तत्वावधान में जिले के चंदवा, बारियातू व हेरहंज प्रखंड में सफाई अभियान चलाया गया. चंदवा में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कुलामन साव के नेतृत्व में रविवार की सुबह युवा मोरचा के सदस्य टोरी रेलवे स्टेशन पहुंचे और सफाई की. बारियातू में भाजपा मंडल अध्यक्ष लव कुमार सिंह व युवा मोरचा अध्यक्ष […]

विज्ञापन
चंदवा/बारियातू/हेरहंज. रविवार को भाजयुमो के तत्वावधान में जिले के चंदवा, बारियातू व हेरहंज प्रखंड में सफाई अभियान चलाया गया. चंदवा में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कुलामन साव के नेतृत्व में रविवार की सुबह युवा मोरचा के सदस्य टोरी रेलवे स्टेशन पहुंचे और सफाई की. बारियातू में भाजपा मंडल अध्यक्ष लव कुमार सिंह व युवा मोरचा अध्यक्ष धीरज राणा के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय परिसर व उपस्वास्थ्य केंद्र बारियातू में साफ-सफाई की गयी.
हर माह के 14 तारीख को यह अभियान जारी रखने की बात कही. मौके पर वृंदा सिंह, बृजमोहन राम, रितेश साव, संतोष यादव, संदीप केसरी, रवि गंझू, रूपेश सिंह, दीपक कुमार सिंह, संतोष प्रसाद, मुंशी कुमार, सतेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. हेरहंज में भाजपा युवा मोरचा के अध्यक्ष चंद्रकांत जायसवाल की अध्यक्षता में अभियान चलाया गया.
श्री जायसवाल ने कहा कि इस अभियान को आंदोलन का रूप दें ताकि लोग स्वस्थ रहे. भाजपा कार्यालय से शुरू किया गया अभियान श्री राम-जानकी मंदिर परिसर में अंत किया गया. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष विजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, महामंत्री बिरेंद्र दुबे, मनोज जायसवाल, कैलाश ठाकुर, बिंदेश्वर प्रसाद, संतोष गुप्ता, कन्हाई प्रसाद समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola