नक्सली ललन ने किया सरेंडर

Updated at : 13 May 2017 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सली ललन ने किया सरेंडर

लातेहार : हार्डकोर नक्सली ललन यादव ने शुक्रवार को सीआरपीएफ मुख्यालय में सरेंडर कर दिया. वह मनिका थाना क्षेत्र के मतनाग गांव का रहनेवाला है. एसपी धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर ललन ने सरेंडर किया. उन्होंने बताया कि ललन यादव वर्ष 2007 में चश्मा उर्फ विकास उर्फ उमेश यादव […]

विज्ञापन
लातेहार : हार्डकोर नक्सली ललन यादव ने शुक्रवार को सीआरपीएफ मुख्यालय में सरेंडर कर दिया. वह मनिका थाना क्षेत्र के मतनाग गांव का रहनेवाला है. एसपी धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर ललन ने सरेंडर किया. उन्होंने बताया कि ललन यादव वर्ष 2007 में चश्मा उर्फ विकास उर्फ उमेश यादव की टीम में एरिया कमांडर था. चश्मा के सरेंडर करने के बाद ललन ही संगठन का संचालन कर रहा था.सरेंडर पॉलिसी के तहत ललन को प्रशासन को ओर से नगद राशि प्रदान की गयी.
सीआरपीएफ ने बाल नक्सली को मुक्त कराया
वहीं दूसरी ओर सीआरपीएफ ने छापामारी अभियान के तहत सरेंडर कर चुके माओवादी नकुल यादव के बाल दस्ते में शामिल नाबालिग राजेंद्र खरवार (12 वर्ष) को मुक्त कराया . एसपी ने बताया कि वह मनिका के खीराखांड़ गांव का रहनेवाला है. इस मौके पर एसपी धनंजय सिंह, सीआरपीएफ के कमांडेंट अजय सिंह, अपर समाहर्ता नेलशम एयोन बागे, जसवीर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, डीएसपी पीयूष पांडेय व मनिका थाना प्रभारी योगेंद्र पासवान उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola