आत्महत्या के लिए उकसाने का चाचा ने लगाया आरोप

Updated at : 11 May 2017 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
आत्महत्या के लिए उकसाने का चाचा ने लगाया आरोप

परिवार के विरुद्ध प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप बरवाडीह : थाना क्षेत्र के छेंचानी गांव में मंगलवार को विवाहिता कांति देवी (पति अशोक सिंह) का शव बरामद किया गया था. संदेहास्पद मौत प्रकरण में मृतक के चाचा जगत सिंह मनिका निवासी के बयान पर बरवाडीह थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने मृतक […]

विज्ञापन
परिवार के विरुद्ध प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
बरवाडीह : थाना क्षेत्र के छेंचानी गांव में मंगलवार को विवाहिता कांति देवी (पति अशोक सिंह) का शव बरामद किया गया था.
संदेहास्पद मौत प्रकरण में मृतक के चाचा जगत सिंह मनिका निवासी के बयान पर बरवाडीह थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने मृतक के पति अशोक सिंह, हिरामन सिंह व उसके पुत्र वीरेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह व उसके सभी परिवार के विरुद्ध प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए बरवाडीह में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बरवाडीह थाना प्रभारी ने बताया की मृतक महिला कांति देवी को उसके पति अशोक सिंह व परिवार के अन्य सदस्य हमेशा प्रताड़ित करते थे.
घटना के एक दिन पहले वीरेंद्र सिंह की पत्नी, उसके ससुर हिरामन सिंह व उसके पुत्रों ने मृतक महिला का वीरेंद्र सिंह के साथ अवैध संबंध बताते हुए उसकी जम कर बेइज्जती की थी. इस प्रकरण में महिला के पति अशोक सिंह भी मौजूद था. घटना के समय बगल में विवाह उत्सव को लेकर काफी भीड़भाड़ का माहौल था. इस विवाद को काफी लोगों ने देखा.
घटना के बाद मृतक के घर में भी पति ने उसका साथ न देते हुए अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए उसे प्रताड़ित किया था. मृतक के चाचा ने अपने बयान में कहा है कि घटना से उत्प्रेरित व अपनी बेइज्जती को उसकी भतीजी कांति देवी सहन नहीं कर सकी. उसने अपने घर के सामने ही रात में आत्महत्या कर लिया. थाना प्रभारी ने कहा की आरोपियों के पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola