पांच हजार रुपये घूस लेते पंचायत सेवक गिरफ्तार

Updated at : 09 May 2017 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
पांच हजार रुपये घूस लेते पंचायत सेवक गिरफ्तार

राशि भुगतान के एवज में ले रहा था घूस एसीबी ने आवास से रुपये लेते किया गिरफ्तार लातेहार/मनिका : मनिका प्रखंड के पंचायत सेवक सलीमउद्दीन खां को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पांच हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी सोमवार को मनिका प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आवास से हुई. सलीमउद्दीन के प्रभार में […]

विज्ञापन
राशि भुगतान के एवज में ले रहा था घूस
एसीबी ने आवास से रुपये लेते किया गिरफ्तार
लातेहार/मनिका : मनिका प्रखंड के पंचायत सेवक सलीमउद्दीन खां को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पांच हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी सोमवार को मनिका प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आवास से हुई. सलीमउद्दीन के प्रभार में मनिका प्रखंड का सिंजों, पल्हेया और मनिका पंचायत है.
सिंजो पंचायत के नदबेलावा गांव निवासी अमरेश यादव ने मनरेगा योजना के तहत शेड निर्माण कराया था. उसे राशि के भुगतान के एवज में सलीमउद्दीन ने घूस की मांग की थी. इसकी शिकायत अमरेश ने एसीबी से की थी. जांच के बाद एसीबी ने आरोप को सही पाया. इसके बाद उसे रंगेहाथ गिरफ्तार करने की योजना बनी. अमरेश ने उससे बात कर रिश्वत की राशि देने की बात कही. सलीमउद्दीन ने सोमवार को घर पर पैसा लेकर आने की बात कही. अमरेश उसके आवास पर पहुंचा. सलीमउद्दीन जैसे ही रुपये लेने लगा, एसीबी के अफसरों ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसे मेदिनीनगर लाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola