क्रशरों के मालिकों पर अब तक नहीं हुई कार्रवाई
Updated at : 09 May 2017 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

पत्थर लदे ट्रैक्टर को पूछताछ कर छोड़ा वर्ष 2012 में भी नहीं हुई थी एफआइआर लातेहार : अवैध ढंग से संचालित सात क्रशरों को ध्वस्त करके लौट रहे विशेष दल को रास्ते में पत्थरों से लदे तीन ट्रैक्टर मिले थे, लेकिन उसे जब्त नहीं किया गया. वहीं इन क्रशरों के मालिकों पर छापामारी के तीसरे […]
विज्ञापन
पत्थर लदे ट्रैक्टर को पूछताछ कर छोड़ा
वर्ष 2012 में भी नहीं हुई थी एफआइआर
लातेहार : अवैध ढंग से संचालित सात क्रशरों को ध्वस्त करके लौट रहे विशेष दल को रास्ते में पत्थरों से लदे तीन ट्रैक्टर मिले थे, लेकिन उसे जब्त नहीं किया गया. वहीं इन क्रशरों के मालिकों पर छापामारी के तीसरे दिन भी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गयी. मालूम हो वर्ष 2012 में भी बफर एरिया क्षेत्र में कुल 10 क्रशर अवैध ढंग से चलाये जाने की पुष्टि हुई थी, उसे सील भी किया गया था, लेकिन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गयी. लोगों का कहना है कि केवल दिखावे के लिए कार्रवाई की जाती है. माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है.
उधर, छापामारी दल में शामिल एसडीओ जगबंधु महथा तथा एसडीपीओ ओपी तिवारी का कहना है कि शेष क्रशरों की जांच जारी है, एक साथ कागजातों का अवलोकन करने के बाद ही कोई कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




