सात क्रशर ध्वस्त किये गये
Updated at : 07 May 2017 9:00 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार/महुआडांड़ : बफर एरिया में अवैध रूप से चल रहे क्रशर की खबर छपते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया है. प्रभात खबर ने शनिवार के अंक में बफर एरिया में 16 क्रशर अवैध रूप से चलने की खबर प्रमुखता से छापी थी. खबर छपने के बाद महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी जगबंधु महथा एवं अनुमंडल […]
विज्ञापन
लातेहार/महुआडांड़ : बफर एरिया में अवैध रूप से चल रहे क्रशर की खबर छपते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया है.
प्रभात खबर ने शनिवार के अंक में बफर एरिया में 16 क्रशर अवैध रूप से चलने की खबर प्रमुखता से छापी थी. खबर छपने के बाद महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी जगबंधु महथा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओपी तिवारी ने महुआडांड़ अनुमंडल के ग्राम नगर प्रतापपुर में छापामारी करके अवैध रूप से स्थापित एवं संचालित सात क्रशर प्लांट को ध्वस्त किया.
इसके अलावा कोमल किंडो, रवि गुप्ता, शंभु प्रसाद तथा भानू प्रसाद के दो बंद क्रशरों में अवैध ढंग से पत्थर का भंडारण पाया गया तथा उन्हें भी ध्वस्त किया गया. एसडीओ श्री महथा एवं एसडीपीओ श्री तिवारी ने बताया कि सघन जांच की जा रही है. अवैध भंडारण वाले प्लांटों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
दोषियों पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा. छापामारी दल में बीडीओ मो अनीस, थाना प्रभारी सुजीत कुमार, वनपाल बफर एरिया मनमोहन तिवारी आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




