24 घंटे में इवीएम ट्रेनिंग पूरा करायें

Published at :12 Mar 2014 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
24 घंटे में इवीएम ट्रेनिंग पूरा करायें

लातेहार : उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की कोताही बरतने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जायेगी. अपने कार्यालय वेश्म में निर्वाचन की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने अगले 24 घंटे के अंदर इवीएम की ट्रेनिंग पूरा कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. कहा कि ट्रेनिंग […]

विज्ञापन

लातेहार : उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की कोताही बरतने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जायेगी. अपने कार्यालय वेश्म में निर्वाचन की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने अगले 24 घंटे के अंदर इवीएम की ट्रेनिंग पूरा कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. कहा कि ट्रेनिंग पूरा नहीं होने पर जनप्रतिनिधि अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जायेगी. उपायुक्त ने बताया कि मनिका विधानसभा क्षेत्र के नौ बूथ, जो पलामू जिले में आते हैं, वहां सुरक्षा की व्यवस्था पलामू पुलिस द्वारा की जायेगी.

जबकि सभी प्रशासनिक व्यवस्था लातेहार प्रशासन द्वारा किया जायेगा. प्रखंड स्तर पर इवीएम ट्रेनिंग कराने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारियों से प्रस्ताव मांगा गया है. सभी कोषांगों के प्रभारियों को अपने कार्य की समीक्षा कर कोषांग की कार्य योजनाओं को दो दिन के अंदर उप निर्वाचन पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. कहा गया कि सभी मतदान कर्मी एवं चालकों को इलेक्शन डय़ूटी प्रमाण पत्र दिया जायेगा. सैद्धांतिक वोटिंग के लिए 21 मार्च को विशेष जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. इसके तहत प्रभातफेरी, मानव श्रृखंला व दौड़ का आयोजन किया जायेगा.

इस अभियान में जिले भर से तीन लाख लोगों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है. इसी दिन चावल दिवस व मतदाता दिवस भी मनाया जायेगा. मतदाता दिवस में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे. जबकि 20 मार्च को राजनीतिक दल एकादश एवं प्रशासन एकादश के बीच 10 ओवर का क्रिकेट मैच आयोजित किया जायेगा. बैठक में उप विकास आयुक्त शकील जब्बार, अनुमंडल पदाधिकारी हैदर अली व नागेंद्र कुमार सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी विनोद कुमार जायसवाल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शैल प्रभा कुजूर, अपर समाहर्ता अनिल कुमार के अलावा जिला शिक्षा अधीक्षक सुशील कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी जे कुजूर आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola