मोटरसाइकिल से गिर कर दंपती घायल, रिम्स रेफर
Updated at : 17 Apr 2017 7:56 AM (IST)
विज्ञापन

बालूमाथ . बालूमाथ चतरा एनएच 99 मुख्य पथ पर बरछिया ग्राम के समीप मोटरसाइकिल से गिर कर निजी स्कूल के संचालक तपेश्वर ओझा एवं पत्नी चिंता देवी गंभीर रूप से घायल हो गये. बालूमाथ से चतरा जा रहे शंकर सोनी एवं बिट्टू सोनी दोनों ग्राम बालूमाथ ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को […]
विज्ञापन
बालूमाथ . बालूमाथ चतरा एनएच 99 मुख्य पथ पर बरछिया ग्राम के समीप मोटरसाइकिल से गिर कर निजी स्कूल के संचालक तपेश्वर ओझा एवं पत्नी चिंता देवी गंभीर रूप से घायल हो गये. बालूमाथ से चतरा जा रहे शंकर सोनी एवं बिट्टू सोनी दोनों ग्राम बालूमाथ ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को अपने वाहन से बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ अशोक ओड़िया ने प्राथमिक इलाज के बाद चिंता देवी की स्थिति को गंभीर देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया. तपेश्वर ओझा पत्नी के साथ अपने रिश्तेदार के यहां मोटरसाइकिल से चतरा जा रहे थे. इसी बीच असंतुलित हो कर गिर गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




