आधार कार्ड बनाने टोकरी में लाद कर लाया वृद्धा को

Published at :11 Mar 2014 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
आधार कार्ड बनाने टोकरी में लाद कर लाया वृद्धा को

– कृष्णा गुप्ता – प्रज्ञा केंद्र था बंद, निराश लौटना पड़ा मानो देवी को गारू (लातेहार) : प्रखंड के दुर्गम क्षेत्र डोरम गांव की 65 वर्षीय मानो देवी (पति स्व यमुना सिंह) वृद्धा पेंशनधारी है. आधार कार्ड बनवाने के लिए कई बार प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रज्ञा केंद्र का चक्कर लगा चुकी है. अब तक […]

विज्ञापन

– कृष्णा गुप्ता –

प्रज्ञा केंद्र था बंद, निराश लौटना पड़ा मानो देवी को

गारू (लातेहार) : प्रखंड के दुर्गम क्षेत्र डोरम गांव की 65 वर्षीय मानो देवी (पति स्व यमुना सिंह) वृद्धा पेंशनधारी है. आधार कार्ड बनवाने के लिए कई बार प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रज्ञा केंद्र का चक्कर लगा चुकी है. अब तक उसका आधार कार्ड नहीं बन सका है. उसे डर है कि जल्द आधार कार्ड नहीं बना, तो पेंशन भुगतान रुक सकता है. प्रखंड से डोरम गांव की दूरी 20 किमी है. सोमवार को मानो देवी को टोकरी में बैठा कर डोरम के दो युवक भोजेंद्र सिंह व मिट्ठ सिंह कंधे पर लाद कर प्रखंड कार्यालय पहुंचे.

प्रज्ञा केंद्र बंद रहने के कारण काफी देर तक वे केंद्र के बाहर बैठे रहे. निराश होकर सभी गांव लौट गये. दोनों युवकों ने बताया कि मानो देवी को यदि आधार कार्ड नहीं बना, तो पेंशन रुक सकती है. इस कारण वे लोग उसे लेकर यहां तक पहुंचे हैं. मालूम हो कि प्रखंड के कई लोगों का आधार कार्ड अब तक नहीं बनाया जा सका है. इससे खास तौर से वृद्ध परेशान हो रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola