महुआ चुनने को लेकर मारपीट, दो घायल

Updated at : 08 Apr 2017 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
महुआ चुनने को लेकर मारपीट, दो घायल

बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र के इंदुवा ग्राम में महुआ चुनने को लेकर हुए विवाद में एक गुट ने दो लोगों की जमकर पिटाई कर दी. इससे सुरेश्वर यादव व उसके पुत्र अरविंद यादव घायल हो गये. सुरेश्वर यादव को बालूमाथ अस्पताल में भरती किया गया है. सुरेश्वर अपने पुत्र के साथ महुआ चुन रहा […]

विज्ञापन
बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र के इंदुवा ग्राम में महुआ चुनने को लेकर हुए विवाद में एक गुट ने दो लोगों की जमकर पिटाई कर दी. इससे सुरेश्वर यादव व उसके पुत्र अरविंद यादव घायल हो गये.
सुरेश्वर यादव को बालूमाथ अस्पताल में भरती किया गया है. सुरेश्वर अपने पुत्र के साथ महुआ चुन रहा था. इसी बीच गांव के ही सोमनाथ भुईयां, करमचंद भुईयां लाठी डंडे से लैस हो कर आये और यह कहते हुए पिटाई कर दी कि यह महुआ उनकी जमीन में है. सुरेश्वर ने बालूमाथ थाना में आवेदन दिया है.
कृषक मित्र की बैठक नौ को: लातेहार. जिला स्तरीय मित्र संघ की बैठक नौ अप्रैल को जिला कृषि विभाग के कार्यालय परिसर में होगी. यह जानकारी जिला अध्यक्ष जगदीश राम व प्रखंड अध्यक्ष रघुनाथ यादव ने दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola