ट्रक व बाइक में टक्कर, नाना की मौत, नाती घायल
Updated at : 08 Apr 2017 8:25 AM (IST)
विज्ञापन

बरछिया नया मोड़ के समीप हुई घटना बारियातू/बालूमाथ : बालूमाथ चतरा एनएच 99 पथ पर बरछिया नया मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे एक ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार सिमरिया निवासी झरी महतो (60) की मौत हो गयी. वहीं झरी का नाती सुधीर महतो गंभीर रूप से घायल हो […]
विज्ञापन
बरछिया नया मोड़ के समीप हुई घटना
बारियातू/बालूमाथ : बालूमाथ चतरा एनएच 99 पथ पर बरछिया नया मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे एक ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार सिमरिया निवासी झरी महतो (60) की मौत हो गयी. वहीं झरी का नाती सुधीर महतो गंभीर रूप से घायल हो गये. आसपास के लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिये बालूमाथ सीएचसी ले जाया गया. यहां से बेहतर इलाज के लिये उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार कोयला लदा ट्रक (जेएच 19ए-4845) चंदवा से चतरा की ओर जा रहा था.
वहीं बाइक (जेएच 13बी-9437) पर सवार झरी महतो व सुधीर महतो सिमरिया से (हेबना, बालूमाथ) लौट रहे थे. एनएच 99 स्थित बरछिया मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. घटनास्थल पर ही झरी महतो की मौत हो गयी. सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पा कर बालूमाथ थानेदार नंदकिशोर प्रसाद घटना स्थल पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिये लातेहार भेज दिया है. ट्रक में कोयला लदा था. घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




