हक के लिए आगे आये नारी शक्ति

Published at :09 Mar 2014 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
हक के लिए आगे आये नारी शक्ति

चंदवा : जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि नारी शक्ति एकजुट हो सम्मान व हक के लिए आगे आये. वक्त की यही पुकार है. उक्त बातें जिप उपाध्यक्ष अनिता देवी ने कही. वह शनिवार को स्थानीय मेनोनाइट मिशन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित कार्यशाला में बोल रही थीं. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

चंदवा : जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि नारी शक्ति एकजुट हो सम्मान व हक के लिए आगे आये. वक्त की यही पुकार है. उक्त बातें जिप उपाध्यक्ष अनिता देवी ने कही. वह शनिवार को स्थानीय मेनोनाइट मिशन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित कार्यशाला में बोल रही थीं. उन्होंने कहा कि आधी आबादी आज भी विकास की दौड़ में पीछे है. महिला-पुरुष की सहभागिता से ही राष्ट्र मजबूत होगा. उन्होंने नारी शोषण, घरेलू हिंसा, भ्रूण हत्या, दहेज व ईलता के खिलाफ वातावरण तैयार करने का आहवान किया.

इस कार्य में पुरुषों से सहयोग की अपेक्षा जतायी. धान फाउंडेशन के बैनर तले कलंजियम (स्वयं सहायता समूह) द्वारा आयोजित कार्यशाला में महिलाओं ने अतिथियों के सम्मान में अभियान गीत गाये. संचालन फाउंडेशन के किशोर कुणाल ने किया. इसके पूर्व जिप उपाध्यक्ष, समाज विकास संस्था के फा. अलफोंस व समाजसेवी प्रहलाद प्रसाद ने महिलाओं के सर्वागीण विकास की कामना की. कार्यशाला में महिलाओं ने बारी-बारी से समाज में व्याप्त कुरीतियों पर चर्चा की. मौके पर चंदवा, लातेहार व खूंटी की 200 स्वयं सहायता समूह की सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं.

झाविमो महिला मोरचा ने निकाली रैली : लातेहार. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को झारखंड विकास मोरचा महिला इकाई द्वारा शहर में रैली निकाली गयी. इसके बाद एक बैठक का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जिला प्रभारी अनिता मिंज ने की. उन्होंने कहा कि महिलाएं आज भी उपेक्षित हैं. हमें इससे बाहर निकलना होगा. महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकना जरूरी है. प्रखंड अध्यक्ष नूरजहां बेगम ने कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए. बैठक में अलीजान अंसारी, इंद्रमणि लकड़ा, अनिता देवी, सीमा सिंह, सबीना खातून, जसीदा खातून, फारमा खातून, कनीगा देवी समेत झाविमो की की कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं.

महिलाओं ने रैली निकाली : गारू. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं ने मध्य विद्यालय से रैली निकाली. रैली मुख्य बाजार होते प्रखंड कार्यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी. नेतृत्व प्रभा तारा बाखला कर रही थीं. सभा को संबोधित करते हुए बीडीओ अरविंद कुमार लाल ने कहा कि महिलाओं के जागरूक होने से ही समाज व देश का विकास हो सकता है. महिलाओं को अंधविश्वास से बाहर निकलने की आवश्यकता है. बीडीओ ने महिलाओं को उनके हक व अधिकार के लिए आगे आने का आहवान किया. सभा को उप प्रमुख रेखा देवी मधेशिया, शिक्षक लक्ष्मण रविदास ने भी संबोधित किया. मौके पर काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola