संघ को नये मुकाम तक ले जायेंगे

प्रदीप पांडे बने अधिवक्ता संघ के सचिव, कहा लातेहार : लातेहार जिला अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर किसी भी प्रत्याशी का चयन नहीं हो पाया. अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदारों दयाशंकर प्रसाद एवं राजमणि प्रसाद को कुल 28-28 मत प्राप्त हुए. सचिव पद पर वरीय अधिवक्ता प्रदीप कुमार पांडेय को […]
प्रदीप पांडे बने अधिवक्ता संघ के सचिव, कहा
लातेहार : लातेहार जिला अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर किसी भी प्रत्याशी का चयन नहीं हो पाया. अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदारों दयाशंकर प्रसाद एवं राजमणि प्रसाद को कुल 28-28 मत प्राप्त हुए. सचिव पद पर वरीय अधिवक्ता प्रदीप कुमार पांडेय को कुल 31 मत प्राप्त हुए.
नव निर्वाचित सचिव प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि संघ को वे मुकाम तक पहुंचायेंगे. पूर्व सचिव वृंद कुमार को 25 मत प्राप्त हुए. संयुक्त सचिव पद के लिए संजय कुमार को कुल 35 तथा लाल अरविंद नाथ शाहदेव को 35 मत प्राप्त हुआ.
कार्यकारिणी सदस्य हेतु प्रमेंद्र पांडेय को सर्वाधिक 53 मत, वंृद बिहारी यादव को 33, सुधीर कुमार सिंह को 32 तथा सविता साहू एवं अरविंद गुप्ता को 27-27 मत प्राप्त हुआ. विजयी प्रत्याशियों की घोषणा चुनाव आयुक्त गणोश प्रसाद, लाल प्रदीपनाथ शाहदेव तथा संतोष रंजन ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




