पूर्ण विवरण रखें, पारदर्शिता बरतें

लातेहार : लोकसभा चुनाव में कवरेज हेतु बनायी गयी आचार संहिता को लेकर कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया. कार्यशाला में उपायुक्त मुकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ माइकल राजू एम व मेसो पदाधिकारी सत्येंद्र तिवारी ने उपस्थित मीडिया कर्मियों व राजनीतिक कार्यकर्ताओं को बताया कि पेड न्यूज पर आयोग की तीखी नजर […]
लातेहार : लोकसभा चुनाव में कवरेज हेतु बनायी गयी आचार संहिता को लेकर कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया. कार्यशाला में उपायुक्त मुकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ माइकल राजू एम व मेसो पदाधिकारी सत्येंद्र तिवारी ने उपस्थित मीडिया कर्मियों व राजनीतिक कार्यकर्ताओं को बताया कि पेड न्यूज पर आयोग की तीखी नजर है. किसी भी पार्टी विशेष या व्यक्ति विशेष का अनावश्यक चुनाव प्रचार नहीं करना है.
अधिकारियों ने राजनीतिक कार्यकर्ताओं को प्रचार में व्यय हुई राशि का पूर्ण विवरण पूरी पारदर्शिता के साथ रखने की अपील की. कार्यशाला में मुख्य रूप से एसडीएम हैदर अली, अपर समहर्ता अनिल कुमार, निदेशक डीआरडीए संजय भगत, कांग्रेस के लाल मनोज नाथ शाहदेव, सच्चिदानंद पांडेय, झामुमो अरुण कुमार दुबे भाजपा के प्रेमचंद्र पांडेय, राजद के लक्ष्मण यादव, जेवीएम के सुनील शौंडिक, आजसू के जितेंद्र सिंह, जदयू के अंबरीश पांडेय, शिवदानी पासवान आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




