बैंककर्मी से हथियार के बल पर 96 हजार की लूट

Updated at : 10 Mar 2017 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
बैंककर्मी से हथियार के बल पर 96 हजार की लूट

लातेहार :सेंट्रल बैंक की मुरूप स्थित अल्ट्रा स्माल ब्रांच के लिए रुपये ले जा रहे बैंकिंग कोरेसपोंडेंट विकास सिंह से लुटेरों ने हथियार के बल पर 96,400 रुपये समेत लैपटॉप व मोबाइल लूट ली. विकास सेंट्रल बैंक, लातेहार शाखा से मुरूप स्थित उक्त ब्रांच के लिए दोपहर करीब ढाई बजे अपनी मोटरसाइकिल से रुपये ले […]

विज्ञापन

लातेहार :सेंट्रल बैंक की मुरूप स्थित अल्ट्रा स्माल ब्रांच के लिए रुपये ले जा रहे बैंकिंग कोरेसपोंडेंट विकास सिंह से लुटेरों ने हथियार के बल पर 96,400 रुपये समेत लैपटॉप व मोबाइल लूट ली. विकास सेंट्रल बैंक, लातेहार शाखा से मुरूप स्थित उक्त ब्रांच के लिए दोपहर करीब ढाई बजे अपनी मोटरसाइकिल से रुपये ले कर जा रहे थे.

इसी क्रम में डीही-मुरूप पथ पर घोडघड़वा नाला के पास अपराधियों ने एक बोलेरो से ओवरटेक कर विकास सिंह को जबरन रुकवा और हथियार के बल पर रुपये व अन्य सामग्री लूट ली. इसके बाद शाम के करीब पांच बजे इसकी जानकारी लातेहार स्थित सेंट्रल बैंक शाखा प्रबंधक अरुण कुमार सिंह को मिली. उन्होंने मामले की जानकारी सदर थाना को दी. उन्होंने बताया कि विकास के पास बैंक का 76 हजार 400 रुपये के अलावा 20 हजार रुपये और थे. श्री सिंह ने बताया कि विभिन्न कियोस्कों के लिए राशि मुख्यालय स्थित शाखा से निर्गत की जाती है, जिसे बीसी स्वयं अपने केंद्रों तक ले जाते हैं तथा बैंकिंग का कार्य करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola