टेंपो ने बाइक में धक्का मारा, एक घायल

लातेहार : शहर के मुख्य पथ एनएच-75 पर होटवाग व जोगनाटांड़ गांव के बीच बाइक व टेंपो की टक्कर में बाइक सवार संतोष कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना मंगलवार दोपहर की है. घटना के बाद टेंपो चालक टेंपो लेकर भागने में सफल रहा. घायल संतोष को राहगीरों की मदद से सदर […]
लातेहार : शहर के मुख्य पथ एनएच-75 पर होटवाग व जोगनाटांड़ गांव के बीच बाइक व टेंपो की टक्कर में बाइक सवार संतोष कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना मंगलवार दोपहर की है. घटना के बाद टेंपो चालक टेंपो लेकर भागने में सफल रहा. घायल संतोष को राहगीरों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया.
चिकित्सकों के अनुसार उसके सिर में गंभीर चोटें आयी है. हालांकि स्थिति खतरे से बाहर है. घायल संतोष ने बताया कि वह अपनी पुत्री सुप्रिया कुमारी (10) के साथ लातेहार आ रहा था. जोगनाटांड़ के समीप टेंपो ने सामने से धक्का मार दिया. सुप्रिया को हल्की चोट आयी है. टेंपो में कई यात्री सवार थे. इस घटना में वे बाल-बाल बचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




