निर्माणाधीन पुल से गिर कर दो मजदूर घायल
Updated at : 28 Feb 2017 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

चंदवा : एनएच 75 के रांची- मेदिनीनगर मार्ग स्थित मोगलदाहा नदी पर निर्माणाधीन पुल से गिरकर दो श्रमिक सोमवार को घायल हो गये. इनमें संजय कुमार, सतीश कुमार (कैरो, कुड़ू) शामिल है इस घटना की भनक किसी को नहीं लगने दी गयी. घायल मजदूरों ने बताया कि वे लोग पुल की ढलायी में लगे थे. […]
विज्ञापन
चंदवा : एनएच 75 के रांची- मेदिनीनगर मार्ग स्थित मोगलदाहा नदी पर निर्माणाधीन पुल से गिरकर दो श्रमिक सोमवार को घायल हो गये. इनमें संजय कुमार, सतीश कुमार (कैरो, कुड़ू) शामिल है
इस घटना की भनक किसी को नहीं लगने दी गयी. घायल मजदूरों ने बताया कि वे लोग पुल की ढलायी में लगे थे. सेंट्रिंग का पटरा खिसक जाने के कारण दोनों नदी में जा गिरे. संजय को सिर, पैर व कमर में गंभीर चोट आयी है. सतीश को कमर व हाथ में अंदरूनी चोट लगी है. दोनों का उपचार अस्पताल में न कराकर किसी प्राइवेट चिकित्सक से कराया गया. ज्ञात हो कि पुल निर्माण कार्य एसएन चौबे मेदिनीनगर द्वारा पेटी पर कराया जा रहा है. इसके संवेदक एनपी सिंह है. दोनों घायलों को फिलवक्त किराये के मकान में रखा गया है ताकि इसकी खबर किसी को ना लगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




