वेतन काटने का निर्देश दिया

निरीक्षण में कई चिकित्सक व चिकित्सा कर्मी गायब मिले, एसडीएम ने लातेहार : सदर अनुमंडल पदाधिकारी हैदर अली ने रविवार की रात करीब नौ बजे सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान रोस्टर के कई चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मी डय़ूटी से गायब मिले. श्री अली ने गायब कर्मियों की हाजिरी काटते हुए उनका वेतन […]
निरीक्षण में कई चिकित्सक व चिकित्सा कर्मी गायब मिले, एसडीएम ने
लातेहार : सदर अनुमंडल पदाधिकारी हैदर अली ने रविवार की रात करीब नौ बजे सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान रोस्टर के कई चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मी डय़ूटी से गायब मिले. श्री अली ने गायब कर्मियों की हाजिरी काटते हुए उनका वेतन काटने का निर्देश जारी किया है. निरीक्षण के क्रम में अस्पताल में अंधेरा एवं गंदगी देख एसडीएम बिफर पड़े.
उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को कई आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया. वार्डो में मरीजों को बगैर बेडसीट एवं कंबल के देख उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ की, तो पता चला कि प्रबंधन के पास एक भी बेडसीट एवं कंबल नहीं था. जबकि इस मद में गत वर्ष लाखों रुपये खर्च किया जा चुका है. रोगियों को मिलनेवाला भोजन देख कर भी एसडीएम ने नाराजगी जतायी. थाली में मेनू के मुताबिक खाना नहीं था. श्री अली ने करीब एक घंटा अस्पताल में बिताया. भरती रोगियों से सेवाओं की जानकारी ली.
इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी समेत कई दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की. बताया कि उक्त निरीक्षण की रिपोर्ट उपायुक्त को शीघ्र सौंपी जायेगी. श्री अली के औचक निरीक्षण से सदर अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मची है. वहीं यहां भरती मरीजों में संतोष झलक रहा है. निरीक्षण के दूसरे दिन सोमवार को अस्पताल में व्यवस्था दुरुस्त पायी गयी. चिकित्सा कर्मी रोस्टर का अनुपालन करते देखे गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




